4 सितंबर 2014 - 19:08
दाइश कार्बनिक हथियार बनाने की कोशिश में।

इराक़ की अन्नख़ील समाचार एजेन्सी से संयुक्त अरब इमारात के अलआन टीवी चैनेल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सीरिया के लोगों की अधिक से अधिक संख्या में हत्या करने के उद्देश्य से दाइश, कार्बनिक हथियार बनाने के प्रयास में है।

अबनाः इराक़ की अन्नख़ील समाचार एजेन्सी से संयुक्त अरब इमारात के अलआन टीवी चैनेल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सीरिया के लोगों की अधिक से अधिक संख्या में हत्या करने के उद्देश्य से दाइश, कार्बनिक हथियार बनाने के प्रयास में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बात सीरिया के सैनिकों को उस समय ज्ञात हुई जब उसने दाइश नियंत्रित एक क्षेत्र को उससे मुक्त कराया जहां पर मौजूद कम्प्यूटर से यह जानकारी प्राप्त हुई।
पता चला है कि ट्यूनीशिया का एक छात्र जो फ़िज़िक्स और कैमेस्ट्री के विषयों में अध्ययन कर रहा था वह अपने विश्व विद्यालय से ग़ाएब है। विश्व विद्यालय ने इस छात्र की पुष्टि करते हुए बताया है कि 2011 से उसका कोई पता नहीं है।
उल्लेखनीय है कि सशस्त्र आतंकवादी गुटों के मुफ़्तियों का कहना है कि एसे लोगों के विरुद्ध जनसंहारक शस्त्रों का प्रयोग वैध है जो हमारी विचारधारा को नहीं मानते।
ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले इस बात के समाचार मिले थे कि सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों ने वहां के आम लोगों के विरुद्ध रसायनिक शस्त्रों का प्रयोग किया था। बाद में कई संगठनों ने इस बात की पुष्टि भी की थी।